फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मदरसा बोर्ड परीक्षा के लिए करें आवेदन

Tue, 18 Nov 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मदरसा शिक्षा परिषद से संचालित अरबी व फारसी की मुंशी, मौलवी व आलिम की परीक्षा को लेकर समय सारिणी जारी कर दी गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल ने बताया कि 20 नवंबर तक मदरसे के प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्रों को ऑनलाइन मदरसा पोर्टल पर भरेंगे।
विज्ञापन

20 नवंबर से 19 दिसंबर तक परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोष में जमा करने की अंतिम तिथि है। प्रधानाचार्य, विद्यार्थियाें के आवेदन पत्रों को मदरसा के पोर्टल पर 20 दिसंबर तक भर सकेंगे। 22 दिसंबर को आवेदन पत्रों को मदरसा पोर्टल पर लॉक करने की अंतिम तिथि रखी गई है। छह जनवरी से 12 जनवरी तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी परीक्षा केंद्रों का डाटा फीड कर परीक्षा केंद्रों में शामिल होने वाले मदरसों की मैपिंग करेंगे। विस्तृत जानकारी मदरसा बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। विद्यार्थियों के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन के साथ ही परीक्षा सेंटर बनाने की प्रक्रिया भी शुरू होगी। परीक्षाएं एक से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें