फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं के आवेदन 23 नवंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2027 की मुंशी-मौलवी और आलिम परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 नवंबर से शुरू होगी। परिषद ने आवेदन और शुल्क जमा करने की समय सारिणी जारी कर दी है। इसके तहत परीक्षार्थी 15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार, उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से 20 नवंबर को जारी निर्देश के अनुसार मुंशी-मौलवी (सेकेंडरी फारसी/अरबी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी फारसी/अरबी) परीक्षाओं के आवेदन मदरसा पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे। परीक्षा शुल्क ट्रेजरी चालान के जरिए राजकीय कोष में जमा करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर निर्धारित की गई है। वहीं, मदरसों के प्रधानाचार्यों को 17 दिसंबर तक सभी आवेदन पोर्टल पर लॉक करने होंगे।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता देवी ने बताया कि इस बार आवेदन प्रक्रिया में कुछ नई जानकारियां अनिवार्य की गई हैं। परीक्षार्थियों के हस्ताक्षर के साथ उनकी सामाजिक श्रेणी सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का विवरण भी ऑनलाइन दर्ज करना होगा।
विज्ञापन

परिषद ने सभी मान्यता प्राप्त मदरसों को परीक्षा के लिए आवेदन भरवाना अनिवार्य किया है। निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के विरुद्ध नियमावली के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें