फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन से एंटीजन जांच ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में मंगलवार को भी एंटीजन किट नहीं उपलब्ध हो सकी है। ऐसे में जिला अस्पताल में एंटीजन जांच ठप है। इसके साथ ही आरटीपीसीआर जांच में भी कमी आई है। नतीजा यह है कि कोरोना की जांच कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे रहे नागरिकों को मायूसी हाथ लग रही है। बताया जाता है कि गंभीर मरीजों की ही आरटीपीसीआर जांच इस दौरान की जा रही है। इससे जिला अस्पताल जांच के लिए पहुंचने वाले नागरिकों व मरीजों में नाराजगी है। उनका कहना है कि ऐसे दौर में जब जिले में कोरोना तेजी के साथ फैल रहा है, ऐसे में जांच का कार्य धीमा होने से कोरोना पर अंकुश नहीं पाया जा सकेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कोरोना को लेकर पूरी तरह से लापरवाही बरती जा रही है। एक तरफ जहां एंटीजन जांच का कार्य पूरी तरह से ठप है, तो वहीं आरटीपीसीआर जांच भी अब सीमित कर दी गई है। लगभग एक हफ्ते से एंटीजन किट समाप्त होने पर मात्र आरटीपीसीआर जांच ही हो रही थी। इसके लिए बढ़ती भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने आरटीपीसीआर जांच को सीमित का दिया है। उम्मीद की जा रही थी कि मंगलवार तक एंटीजन किट पहुंच जाएगी।
हालांकि दोपहर तक एंटीजन किट उपलब्ध नहीं हो पाई, नतीजा यह रहा कि मंगलवार सुबह एंटीजन जांच के लिए नागरिक व मरीज जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लगी। आरटीपीसीआर जांच का कार्य भी धीमा चल रहा था। अत्यंत गंभीर मरीजों की ही आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। ऐसे में ज्यादातर नागरिकों को मायूस होकर मायूस होकर लौटना पड़ा। इस बीच नागरिकों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना को रोकने के लिए अस्पताल प्रशासन को गंभीरता दिखानी होगी।
विज्ञापन

एंटीजन जांच कराने पहुंचे रमेश, अनुराग, सुल्तान व दानिश ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वे मंगलवार को भी एंटीजन जांच कराने के लिए जिला अस्पताल आए थ। यहां आकर पता चला कि एंटीजन किट नहीं है। आरटीपीसीआर जांच भी सुचारु रूप से नहीं हो रही है। ऐसे में अब मायूस होकर घर लौटना पड़ रहा है। उधर, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि एंटीजन किट जिला अस्पताल में समाप्त हो गई है। इसके लिए उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। संभावना है कि बुधवार देर शाम तक एंटीजन किट जिला अस्पताल को उपलब्ध हो जाएगी। ऐसे में फिर से एंटीजन जांच प्रारंभ हो जाएगी। हालांकि आरटीपीसीआर जांच सुचारु रूप से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें