फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन, सड़कों पर दौड़ते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए आंशिक लॉकडाउन घोषित तो कर दिया गया, लेकिन जिले में इसका सख्ती से पालन कराने की सुध जिम्मेदारों को नहीं है। मंगलवार को जिला मुख्यालय से लेकर जिले के अन्य क्षेत्रों में जगह-जगह लॉकडाउन का उल्लंघन होता नजर आया। न सिर्फ बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन सड़कों पर दौड़ते नजर आए, बल्कि कई क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर के अलावा अन्य दुकानें भी खुली हुई थीं। सड़कों पर चल रहे कुछ ऐसे लोग भी दिखे, जिन्होंने मास्क तक नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

प्रदेश में लगातार सामने आ रहे कोरोना संकमित मरीजों को देखते हुए कोरोना की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने आंशिक लॉकडाउन घोषित कर रखा था। गत दिवस ही लॉकडाउन बढ़ाकर 6 मई की सुबह 7 बजे तक कर दिया गया। साथ ही जिम्मेदारों को निर्देशित भी किया गया कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाए। अनायास घर से बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई हो, तो बगैर मास्क वालों पर भी जुर्माना लगाया जाए। तमाम दिशा निर्देशों के बावजूद जिले में लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन कराने की सुध जिम्मेदारों को नहीं हो रही है।
मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कदम-दर-कदम लॉकडाउन का उल्लंघन होता दिखा। प्रमुख बाजारों व प्रमुख मार्गों पर सुबह से ही छोटे-बड़े वाहन दौड़ते नजर आए, तो जगह-जगह लोग भी घरों से बाहर निकले। इनमें कुछ लोग ऐसे भी जिन्होंने मास्क तक नहीं लगा रखा था। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए प्रमुख बाजारों व प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह बैरियर तो लगाए गए और वहां पुलिसकर्मी भी तैनात थे, लेकिन लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कराने को लेकर उनके द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा था। लोग बेधड़क होकर आसानी के साथ बैरियर पार कर रहे थे।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, जिले के कई क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर के अलावा भी कई अन्य प्रकार की दुकानें खुलीं। मंगलवार को दिन में न सिर्फ अकबरपुर नगर, बल्कि कई अन्य क्षेत्रों में कुछ दुकानें खुलीं, लेकिन जिम्मेदारों ने इसे लेकर कोई सुध नहीं ली। उधर, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। जगह-जगह लगे बैरियरों पर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें