फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटीजन जांच ठप, कोरोना पर कैसे लगे रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जब जांच ही नहीं होगी, तो आखिर कोरोना से जंग किस प्रकार से जीती जा सकेगी। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है। यह आरोप रविवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों ने स्वास्थ्य विभाग पर लगाया। उन्होंने कहा कि एक पखवाड़े से अधिक समय से जिला अस्पताल में एंटीजन किट न होने के चलते जांच ठप पड़ी है। रेलवे स्टेशन पर एंटीजन किट न होने से मात्र थर्मल स्क्रीनिंग से काम चलाया जा रहा है। ऐसी लापरवाही से कोरोना से जंग नहीं जीती जा सकेगी।
विज्ञापन

लगभग एक पखवाड़े से जिला अस्पताल में एंटीजन जांच का कार्य किट के अभाव में पूरी तरह ठप है। मात्र आरटीपीसीआर जांच ही हो रही है, लेकिन वह भी सीमित कर दी गई है। और तो और अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की एंटीजन जांच करने की बजाए, मात्र उनकी थर्मल स्क्रीनिंग ही जा रही है। दरअसल यहां भी एंटीजन किट समाप्त हो चुकी है। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के बीच जांच का कार्य मंद पड़ जाने से सामाजिक कार्यकर्ताओं व नागरिकों में कड़ी नाराजगी व्याप्त हो गई है।
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रमाकांत मिश्र ने कहा कि एक तरफ आम आदमी कोरोना जैसी महामारी से परेशान है, तो वहीं स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर लापरवाह बना हुआ है। यदि जांच नहीं होगी, तो कोरोना को फैलने से किस प्रकार से रोका जा सकेगा। उन्होंने जांच कार्य में तेजी लाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मॉडर्न मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद जमाल अहमद अंसारी ने कहा कि कोरोना के प्रति स्वास्थ्य विभाग को गंभीर होना चाहिए। न सिर्फ जिला अस्पताल, बल्कि रेलवे स्टेशन पर भी एंटीजन जांच की जानी चाहिए। वरिष्ठ सराफा व्यवसायी वीरेंद्र सेठ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आमजन के हित को देखते हुए जल्द से जल्द एंटीजन किट उपलब्ध कराई जाए, जिससे जांच हो सके। उधर, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि जिला अस्पताल में एंटीजन किट न होने के जांच नहीं हो पा रही है। इसके लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें