फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हो रही एंटीजन जांच, लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोविड-19 के बढ़ते संकट के बीच जिले में जांच का कार्य अत्यंत धीमा हो गया है। दरअसल जिला अस्पताल में ही अधिक जांच होती है, लेकिन यहां लगभग एक पखवाड़े से एंटीजन किट नहीं है। ऐसे में एंटीजन जांच बाधित है। इतना ही नहीं कई सीएचसी पर भी एंटीजन किट की कमी हो गई है। इससे अत्यंत जरूरी होने पर ही एंटीजन जांच की जा रही है। जिला अस्पताल में आरटीपीसीआर जांच तो हो रही है, लेकिन उसे भी सीमित कर दिया गया है। ऐसे में नागरिकों में अब नाराजगी व्याप्त होने लगी है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की इस प्रकार की लापरवाही से जिले में कोरोना को नहीं रोका जा सकता है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगभग प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की मौत हो रही है, तो बड़ी संख्या में संक्रमण के नए मामले भी सामने आ रहे हैं। इन सबके बीच जिले में जांच को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। आलम यह है कि बीते लगभग एक पखवाड़े से जिला अस्पताल में एंटीजन किट नहीं है। नतीजा यह है कि जिला अस्पताल में एंटीजन जांच का कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा है। मात्र आरटीपीसीआर जांच ही हो रही, लेकिन उसे भी सीमित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार लगभग सभी सीएचसी पर भी एंटीजन किट की कमी हो गई है। इसके चलते सीएचसी पर भी एंटीजन जांच धीमी कर दी गई है।
एंटीजन किट की कमी के चलते जांच न हो पाने से आम नागरिकों में अब नाराजगी व्याप्त होने लगी है। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रमाकांत मिश्र ने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही से जिले में कोरोना को फैलने से नहीं रोका जा सकता। उधर, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि एंटीजन किट नहीं है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। इस बीच सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सभी सीएचसी पर एंटीजन जांच का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें