फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मकान ढहाने के आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के बरियावन में मकान ढहाने के मामले में आरोपी सत्यम सिंह उर्फ शालू सिंह की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज हो गई। न्यायाधीश पवन कुमार शुक्ला ने सुनवाई के बाद राहत देने से इन्कार कर दिया। रामकीरत की तहरीर पर 21 सितंबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि 20 सितंबर की रात 50-60 हथियारबंद और नकाबपोश लोगों ने तीन जेसीबी से कई मकान ढहा दिए। विरोध करने पर धमकाया गया। पुलिस जांच में सत्यम का नाम सामने आया। बचाव पक्ष ने प्राथमिकी में नाम न होने और रिपोर्ट में देरी का तर्क दिया। अभियोजन ने सामूहिक तोड़फोड़ और धमकी की गंभीरता का हवाला दिया। न्यायालय ने कहा कि प्राथमिकी में नाम न होना और रिपोर्ट में देरी अग्रिम जमानत का आधार नहीं हैं। उपलब्ध साक्ष्यों और घटना की परिस्थितियों को देखते हुए अर्जी खारिज कर दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें