फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन का टोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एंटी रैबीज इंजेक्शन का टोटा एक बार फिर से जिला अस्पताल में हो गया है। इससे शनिवार को एंटी रैबीज इंजेक्शन के लिए पहुंचे मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। अत्यंत खराब मौसम के बीच एंटी रैबीज इंजेक्शन के लिए पहुंचे मरीजों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एंटी रैबीज इंजेक्शन की उपलब्धता सुचारु रूप से हो सके, इसके लिए जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाना चाहिए। शनिवार को 15 मरीजों को इंजेक्शन न होने के चलते मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन की सुचारु उपलब्धता नहीं हो पा रही है। बीते दिनों लगभग एक पखवारे तक एंटी रैबीज इंजेक्शन न होने के बाद शासन से जिला अस्पताल को एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध हुए थे। मात्रा अत्यंत सीमित होने का नतीजा रहा कि शुक्रवार को जिला अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन समाप्त हो गए। नतीजा यह रहा कि शुक्रवार को ही दोपहर बाद एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा था। यह सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। एंटी रैबीज इंजेक्शन के लिए लोग दूरदराज के क्षेत्रों से जिला अस्पताल में पहुंचे, लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। कक्ष के बाहर नोटिस चस्पा किया गया था, जिस पर लिखा हुआ था कि एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध न होने के चलते लग नहीं सकेगा।
बलिया बहादुरपुर के अंश व मसड़ा के अर्पित ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अत्यंत खराब मौसम के बीच वे बड़ी उम्मीद के साथ जिला अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन यहां पहुंचने पर पता चला कि एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म हो गए हैं। ऐसे में अब मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। धवरुआ की आरती व पिपरी की संवारी देवी ने कहा कि एंटी रैबीज इंजेक्शन के लिए किसी को मायूस होकर न लौटना पड़े, इसके लिए जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाना चाहिए। उधर सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि एंटी रैबीज इंजेक्शन की सुचारु उपलब्धता के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। शीघ्र ही उपलब्ध होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें