फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का एक और मरीज मिला

Mon, 23 Nov 2015 11:13 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र में लगातार डेंगू के संभावित लक्षण वाले मरीजों का सामने आना जारी है। सोमवार को एक नया संभावित मरीज सामने आया है।  वाजिदपुर गांव निवासी सर्वजीत (24) बीते दिनों से तेज बुखार से पीड़ित था।
विज्ञापन


पहले उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया, लेकिन सुधार नहीं हुआ तो उसे नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में डेंगू के संभावित लक्षण पाए गए। इससे पहले रविवार को जैतपुर थाना क्षेत्र के ढाखा गांव निवासी संदीप (30) पुत्र बाबूराम में भी डेंगू के संभावित लक्षण पाए गए थे।

उसका इलाज अभी भी नगर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उधर सोमवार को अमर उजाला ने डेंगू के संभावित मरीज सामने की खबर प्रकाशित होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आननफानन में पीएचसी रफीगंज की स्वास्थ्य टीम डा. हेमंत कुमार व डा. अनिल तिवारी के नेतृत्व में ढाखा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां न सिर्फ लोगों को दवाओं का वितरण किया गया। उधर सीएमओ मेजर डा. बीपी सिंह ने बताया कि डेंगू से पीड़ित किसी नए मरीज के सामने आने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें