फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस फूंकने में एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Dec 2015 10:53 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक आरोपियों को पकडने के लिए छापेमारी के दौरान पुलिस महिलाओं व निर्दोषों का भी उत्पीड़न कर रही है। कहा गया कि यदि इस पर रोक न लगाई गई तो ग्रामीण प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


मालूम हो कि दो दिन पहले भाजपा सांसद हरिओम पांडेय के स्कूल में लगी बस से अहिरौली थाना क्षेत्र के भरथुआ चौराहे के पास हुई टक्कर में 12 वर्षीय एक छात्रा समेत दो ग्रामीण घायल हुए थे। एक घायल की स्थिति ज्यादा खराब होने के चलते लखनऊ में इलाज चल रहा है।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में तोड़ फोड़ करने के साथ आग के हवाले कर दिया था। विद्यालय प्रशासन की तरफ से सात नामजद व 15 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसी मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस छापेमारी के दौरान निर्दोषों को भी परेशान कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से भरथुआ व मौरापारा चौराहे पर स्थित दुकानें जहां इन दिनों बंद चल रही हैं, वहीं रतनपुर, भरथुआ व मौरापारा आदि गांवों के तमाम पुरुष सदस्य इन दिनों पुलिसिया उत्पीड़न से बचने के लिए फरार चल रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस के रवैए पर नाराजगी जताते हुए आन्दोलन की भी चेतावनी भी दी है।

उधर पुलिस ने एक नामजद आरोपी राकेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। तीन अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एसओ राजेश यादव ने बताया कि राकेश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें