अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव को लेकर सात नगर पालिका व नगर पंचायत के वार्डों के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची शुक्रवार को जारी हो गई। इसने कई निकायों में मौजूदा सभासद के साथ ही इस पद के कई अन्य दावेदारों की उम्मीदें चकनाचूर कर दी हैं। उम्मीद के अनुरूप आरक्षण न होने से कइयों का चुनाव लड़ने का सपना टूट गया है। हालांकि बहुत से दावेदारों के चेहरे खिल गए हैं।
गुरुवार देर शाम शासन ने निकायों के आरक्षण को लेकर सूची जारी की तो अंबेडकरनगर में भी सरगर्मी बढ़ गई। हालांकि कुछ देर में यह पता चल गया कि इसमें जिले का नाम शामिल नहीं हैं। शुक्रवार देर शाम वार्डों का आरक्षण जारी होने की उम्मीद से पहले ही सूची सामने आ गई।
एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि तीन नगर पालिका अकबरपुर, टांडा व जलालपुर के साथ ही नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा, इल्तिफातगंज, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर के 139 वार्डों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी करने के साथ ही एक सप्ताह में इन पर आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। इसके बाद अंतिम आरक्षण सूची जारी हो जाएगी।
नगर पालिका अकबरपुर
अनुसूचित जाति - गौसपुर व शिवबाबा
अनुसूचित जाति महिला - नेहरूनगर
पिछड़ा वर्ग - अहरिया, अब्दुल्लापुर, सिझौली, कृष्णानगर,
पिछड़ा वर्ग महिला - सदरपुर, विजयगांव
अनारक्षित - संघतिया, रसूलाबाद, राबीबहाउद्दीनपुर, गांधीनगर, शास्त्रीनगर, लोरपुर, मुरादाबाद, पटेलनगर, इंद्रलोक कॉलोनी, मीरानपुर
महिला - शहजादपुर, गोविंद गनेशपुर, मिर्जापुर, शहजहांपुर, नासिरपुर बरवां, अमरौला
नगर पालिका टांडा
अनुसूचित जाति - सिकंदराबाद
अनुसूचित जाति महिला - कश्मीरिया
पिछड़ा वर्ग - सकरावल उत्तरी, कस्बा पश्चिमी, कस्बा उत्तरी, अलीगंज दक्षिणी
पिछड़ा वर्ग महिला - काजीपुरा, मुबारकपुर पूर्वी
अनारक्षित - मुबारकपुर उत्तरी, मुबारकपुर दक्षिणी, नेहरूनगर, छज्जापुर पूर्वी, अलीगंज उत्तरी, मीरानपुरा, हयातगंज उत्तरी, हयातगंज पश्चिमी, कस्बा पूर्वी, हयातगंज पूर्वी, छज्जापुर उत्तरी
महिला - सकरावल पूर्वी, सकरावल पश्चिमी, सकरावल दक्षिणी, फत्तूपट्टी, छज्जापुर दक्षिणी, अलहदादपुर
नगर पालिका जलालपुर
अनुसूचित जाति - जमौली व जलालपुर पूर्वी
अनुसूचित जाति महिला - उस्मापुर पूर्वी दक्षिणी
पिछड़ा वर्ग - जाफराबाद मध्य, काजीपुरा, उस्मापुर पश्चिमी, वाजिदपुर उत्तरी,
पिछड़ा वर्ग महिला - वाजिदपुर पश्चिमी, वाजिदपुर दक्षिणी
अनारक्षित - जाफराबाद पश्चिमी दक्षिणी, जाफराबाद पूर्वी, गंजा, नीमतल, जाफराबाद पश्चिमी, घसियारी टोला, जाफराबाद दक्षिणी, वाजिदपुर पूर्वी, पश्चिम तरफ पश्चिमी, छाछाू
महिला - जलालपुर पश्चिमी, फरीदपुर, पश्चिम तरफ पूर्वी, उसमापुर मध्य, उसमापुर पूर्वी, पश्चिम तरफ पूर्वी दक्षिण
नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा
अनुसूचित जाति - अशरफनगर, बसखारी पश्चिमी
अनुसूचित जाति महिला - मलिकपुर
पिछड़ा वर्ग - रामजानकी नगर, मखदूमनगर दरगाह
पिछड़ा वर्ग महिला - बसखारी पूर्वी, बसखारी उत्तरी
अनारक्षित - बसखारी मध्य, रसूलपुर, मखदूमनगर पश्चिमी, वासुदेवनगर, मुजफ्फरनगर, मखदूमनगर पूर्वी, अंबेडकरनगर
महिला - निषादनगर, निजामुद्दीननगर, मुख्तारनगर
नगर पंचायत इल्तिफातगंज
अनुसूचित जाति - गांधीनगर
अनुुसूचित जाति महिला - अंबेडकरनगर
पिछड़ा वर्ग - सहजौरा, औरंगाबाद,
पिछड़ा वर्ग महिला - सालारगढ़, ईश्वरनगर
अनारक्षित - सुभाषनगर, कटरिया, सरदार पटेलनगर, विवेकानंद नगर, मीरानपुर बभनपुरा, विद्युतनगर, बगीचा
महिला - अंसारगंज
नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर
अनुसूचित जाति - मोदीनगर, आजादनगर
अनुसूचित जाति महिला - अंबेडकरनगर
पिछड़ा वर्ग - सरदारपटेलनगर, एपीजे अब्दुल कलामनगर
पिछड़ा वर्ग महिला - तिलकनगर, बलरामनगर
अनारक्षित - कृष्णानगर, लोहियानगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, शास्त्रीनगर, गांधीनगर, वसुधानगर
महिला - अटलनगर, सुभाषनगर
नगर पंचायत जहांगीरगंज
अनुसूचित जाति - हेमराजपुर, सिंहपुर
अनुसूचित जाति महिला - कोटिया, फत्तेपुर ढोलबजवा
पिछड़ा वर्ग - नेवारीदुराजपुर प्रथम, नेवारी दुराजपुर द्वितीय
पिछड़ा वर्ग महिला - गुलरहा नरियांव खास व नरियांव पुरानी बाजार
अनारक्षित - चंदनपुर विरतिया, गनपतपुर, जहांगीरगंज पश्चिमी, ककरापार, विश्वनाथपुर, फत्तेपुर खास, जहांगीरगंज पूर्वी
महिला - मामपुर, जगदीशपुर
जहांगीरगंज की सूची ने बढ़ाया भ्रम
जिले के सभी निकायों के लिए जो पहली सूची सामने आई उसमें जहांगीरगंज के सभी 17 वार्डों के अनारक्षित श्रेणी में रहने का जिक्र था। जहांगीरगंज को भी बीते दिनों राजेसुल्तानपुर के साथ नगर पंचायत का दर्जा मिला था। राजेसुल्तानपुर के 15 वार्डों के लिए तो अलग-अलग आरक्षण दिख रहा था लेकिन जहांगीरगंज के सभी 17 वार्डों के लिए अनारक्षित श्रेणी देखते ही भ्रम की स्थिति बन गई। इसे लेकर प्रशासन में भी हड़कंप रहा। हालांकि बाद में नई सूची सामने आने पर उसमें वार्डों का विधिवत आरक्षण शामिल था।
सोशल मीडिया पर खूब चली सूची
निकायों में वार्डों को लेकर आरक्षण की सूची शुक्रवार को सोशल मीडिया पर खूब दौड़ी। राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आरक्षण सूची को सोशल मीडिया पर बढ़-चढ़कर शेयर किया। सभासद पद के दावेदारों ने भी सूची को शेयर कर समर्थन मांगने का दौर शुरू कर दिया। इसमें उनके समर्थकों ने भी प्रमुखता से भागीदारी की।