सोमवार हो रही बारिश के दौरान रमेश पुत्र हीरालाल की गाय बीओबी के निकट स्थित एक पोल के पास रखा चारा खाने जा रही थी। इसी दौरान उसका शरीर विद्युत पोल से छू गया।
पोल में करंट उतरने से गाय उससे चिपक गई। जब तक लोग उसे पोल से अलग करते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से बाजारवासियों में पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के प्रति नाराजगी है।
उनका कहना था कि इस पोल पर अक्सर करंट उतरता रहता है। इसकी कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।