फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर में पानी न आने से किसान परेशान

Mon, 29 Jun 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर तहसील क्षेत्र के कोटवा मोहम्मदपुर माइनर किसानों के लिए निष्प्रयोज्य साबित हो रही है। माइनर में पानी न आने से किसानों की मुश्किलें काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में अधिकांश किसानों ने रोपाई का कार्य शुरू कर दिया है। उन्हें पानी की आवश्यकता है। किसानों ने कई बार माइनर की सफाई कराए जाने की मांग की, लेकिन नहर विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। 

माइनर में काफी घास उग आई हैं। किसान पारसनाथ, कुंवरदेव, देवनरायण, संतराम वर्मा व राजकरन वर्मा आदि ने बताया कि पानी न आने से कोटवा सहित कई अन्य गांवों के किसान प्रभावित हो रहे हैं। किसानों ने अविलंब माइनर की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें