फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AmbedkarNagar: हॉर्न बजाने से नाराज दबंगों ने पेड़ से बांधकर पीटा, लहूलुहान युवक को पुलिस ने कराया बंधनमुक्त

Mon, 05 Jan 2026 04:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में हॉर्न बजाने से नाराज दबंगों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा। लहूलुहान हालत में युवक को पुलिस ने बंधनमुक्त कराया। मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसका वीडियो भी सामने आया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हॉर्न बजाने से नाराज दबंगों ने पेड़ से बांधकर पीटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में रविवार की रात वाहन का हॉर्न बजाने पर ग्रामीणों ने युवक मानवेंद्र प्रताप सिंह को तालिबानी सजा दी। ग्रामीणों ने युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से लहूलुहान होने तक पीटा। साथ ही इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया। 

विज्ञापन


घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के चंदैनी गांव की है। सोमवार की सुबह सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। इसकी जानकारी लगने पर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

अकबरपुर के उकरा निवासी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि रविवार रात 10 बजे वह बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए चंदैनी पंप पर गए थे। पेट्रोल पंप बंद होने के कारण वापस घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में खड़े जानवर को भगाने के लिए हॉर्न बजाया। 
विज्ञापन


हॉर्न बजाने पर चंदैनी निवासी शिवनाथ, आकाश, दीपू और अन्य लोग उन्हें गालियां देने लगे। इसका विरोध करने पर सभी ने मिलकर लात घूसों, डंडे व सरिया से पीटना शुरू कर दिया। इससे उनका सिर फट गया। इससे भी मन न भरा तो, अर्जुन के पेड़ में रस्सी से उनको बांधकर बेरहमी से पीटा। 

लहूलुहान होने के बाद पीड़ित ने किसी तरह घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें बंधनमुक्त कराया। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपी दीपू को हिरासत में लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें