फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के न आने से क्षुब्ध युवक ने लगा ली फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी। पत्नी के मायके चले जाने से क्षुब्ध होकर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत परवरभारी के मजरा सुबरहा निवासी एक युवक ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में युवक के दादा ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

सुबरहा गांव के कुछ ग्रामीण शनिवार को सुबह गांव निवासी संदीप कुमार निषाद (32) के घर के सामने से गुजरे, तो घर के अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गए। घर के मुख्य द्वार पर लगे चैनल में अंदर से ताला लगा था और छत में लगे पंखे के कुंडे के सहारे धोती से संदीप का शव लटक रहा था। मामले की जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने भीटी बाजार में रह रहे उसके दादा नेपाल निषाद को इसकी जानकारी दी। इसके बाद रोते बिलखते नेपाल भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर शव को नीचे उतारा गया।
एसओ दयाशंकर मित्रा ने बताया कि संदीप के दादा नेपाल ने जो तहरीर दी है, उसके अनुसार संदीप की पत्नी लगभग तीन वर्ष पूर्व घर छोड़कर मायके चली गई थी। उसके कोई संतान नहीं है। वह बार-बार पत्नी को बुला रहा था, लेकिन वह ससुराल नहीं आ रही थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें