फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जलभराव से नाराज महिलाओं ने मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन

Sun, 29 Sep 2024 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 जलालपुर में जलभराव की समस्या को लेकर मार्ग जाम करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बारिश से हुए जलभराव से नाराज महिलाओं ने रविवार को कटका से बंदीपुर मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम हटवाया और ग्राम प्रधान से कहा कि मोटर पंप के जरिए पानी बाहर निकलवाया जाए। उधर अकबरपुर नगर के मीरानपुर राजभर बस्ती में तीसरे दिन भी पानी भरे रहने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यहां शनिवार शाम से नगर परिषद ने मोटर पंप के जरिए पानी निकलवाने का काम शुरू किया है, जो रविवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

जलालपुर तहसील के मुंडेरा गांव में लगातार हुई बारिश से आबादी तक पानी पहुंच गया। लोगों को पानी से होकर आने जाने की विवशता बनी हुई है। इससे गांव की महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया। वे गांव से निकलकर कटका बंदीपुर मार्ग पर पहुंच गईं। यहां रखे पुलिस बैरियर को सड़क पर लगाकर जाम कर दिया। उनका कहना था कि गांव में चारों तरफ पानी भरा रहने से दिक्कत हो रही है। जंगली जीव जंतु का खतरा बढ़ गया है। घरों के ढहने की भी आशंका जताई। महिलाओं ने यहां नारेबाजी की और कहा कि उन्हें मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा है। करीब आधे घंटे बाद कटका पुलिस ने यहां पहुंचकर महिलाओं को शांत कराया। थाना प्रभारी ने ग्राम प्रधान से बात की। कहा कि जल्द पानी निकलवाया जाए। इसके बाद मार्ग जाम समाप्त हुआ। यहां एक हजार की आबादी जलभराव संकट से परेशान है।
उधर अकबरपुर नगर के मीरानपुर राजभर बस्ती में हुए जलभराव ने लगभग ढाई हजार आबादी की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। रविवार को भी अलग-अलग गलियों में पानी भरा रहने से लोगों का घरों से निकलना दूभर रहा। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं, बुुुजुर्गों व बच्चों को हो रही है। यहां घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया। इसे देखते हुए नगर परिषद ने शनिवार से तीन मोटर पंप के जरिए पानी की निकासी शुरू कराई। हालांकि रविवार को भी मोहल्ले से पूरी तरह से पानी हटाया नहीं जा सका। रविवार को पूरे दिन यह काम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें