फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भाषण में आंचल ने लहराया परचम

Thu, 16 Oct 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज में युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाषण में आंचल जायसवाल, सांइस मेला प्रदर्शनी में नूरशबा व प्राची गुप्ता, चित्रकला पेंटिंग में जबीन खांन, कविता लेखन में अंशिका, कहानी में श्वेता सिंह, लोकगीत में बीएनकेबीपीजी कॉलेज, लोकनृत्य में चितबहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में युवाओं में लोक कला, लोक संगीत, परम्पराओं, मान्यताओं मूल्यों, सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया गया। इसके साथ ही समाज से विस्मृति हो रहे रिवाजों का मंच प्रदान करने के लिए लोक गीत (समूह) व लोक नृत्य (समूह) का आयोजन कराया गया। युवाओं में आपसी सामंजस्य, समन्वय, सहयोग एवं तालमेल की भावना का विकास हो वहीं जीवन कौशल के अन्तर्गत कहानी लेखन, कविता लेखन, पेंटिंग व भाषण की प्रतियोगिताएं कराई गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य माखनलाल निषाद रहे। इस दौरान जिला युवा कल्याण एवं प्राविद अधिकारी सुभाषिनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें