फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हैंडबॉल में एकलव्य स्टेडियम ने मारी बाजी

Thu, 16 Oct 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
एकलव्य स्टेडियम में कुश्ती के दौरान विपक्षी ​को पलटता ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर बृहस्पतिवार को राजकीय एकलव्य स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर आयु वर्ग बालक हैंडबॉल व कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया।
मैच के फाइनल मुकाबले में एकलव्य स्टेडियम ने हैंडबॉल स्टार को 16–13 से मात देकर खिताब अपने नाम किया। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्य, जिला ओलंपिक संघ सचिव डॉ. हनुमान प्रताप सिंह, सचिव सैफ अहमद बेग, फसील अहमद, हैंडबाॅल प्रशिक्षिका शिल्पी गौतम व कुश्ती प्रशिक्षक अभिषेक उपाध्याय उपस्थित रहे। वहीं कुश्ती प्रतियोगिता में कुल 95 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 57 किग्रा भार वर्ग में मोहम्मद अहमद बेग ने शानदार जीत दर्ज कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि 61 किग्रा वर्ग में उस्मान बेग ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

65 किग्रा वर्ग में उत्कर्ष ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए शीर्ष स्थान पाया। इसी प्रकार 70 किग्रा वर्ग में शशांक यादव, 74 किग्रा में शिवांश पांडेय, 79 किग्रा में प्रांजल यादव, 92 किग्रा में सलमान, 97 किग्रा वर्ग में कुनाल व 125 किग्रा भार वर्ग में धरमवीर वर्मा ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें