फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: योगासन प्रतियोगिता में आनंद और मानसी ने मारी बाजी

Tue, 23 Sep 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
मोहनलाल रामलाल इंटर कालेज शिवपुरा में योगासनकरता छात्र
विज्ञापन
बलरामपुर। मोहन लाल राम लाल इंटर कालेज शिवपुरा में मंगलवार को जनपद स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सब जूनियर वर्ग में एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज के आनंद त्रिगुणायत प्रथम और बालिका वर्ग में मोहन लाल राम लाल इंटर कॉलेज शिवपुरा की मानसी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसमें माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अंबरीश पांडेय ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसमें माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में विवेकानंद व बालिका वर्ग में अर्पिता को प्रथम स्थान मिला। सीनियर बालक वर्ग में भानु कैराती और बालिका वर्ग में आफरीन कुरैशी पहले स्थान पर रहे। जिला खेल सचिव मोहम्मद सुहेल ने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए सभी को योग और ध्यान का अभ्यास करना चाहिए। विद्यालय प्रधानाचार्य ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मो. वसीम, सईद अहमद, नवीन पाल, विष्णु प्रताप सैनी, दीपक शुक्ल, अभय शंकर, अर्पण पांडेय, पंकज पांडेय, उमेश तिवारी, अजय श्रीवास्तव व दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें