फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चूड़ी बेचने वाले वृद्ध ने पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

Thu, 12 Jun 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बसखारी में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। 65 साल के वृद्ध ने पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कटका के न्योरी गांव निवासी सादिक अली (65) बसखारी में चूड़ी की दुकान चलाता है। बुधवार को आरोपी की दुकान के बाहर पांच साल की मासूम खेल रही थी। वृद्ध बहाने से मासूम को अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मासूम सीधे अपने घर गई और पूरी घटना के बारे में अपनी मां को बताया। परिजनों ने डायल 112 पुलिस को घटना की जानकारी दी।
मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति न बने इसलिए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी संतकुमार सिंह ने बताया की केस दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें