फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: गांव में लगातार दूसरी रात चोरी, महज 500 मीटर दूर था दूसरा घर, दीवान के घर से जेवरात और नकदी चोरी

Wed, 26 Aug 2026 04:02 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर के सीहमई गांव में सोमवार के बाद मंगलवार रात को चोरों ने दीवान के घर पांच ताले तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। लगातार हुई घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
दीवान के घर में हुई चोरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकबरपुर के सीहमई गांव में सोमवार रात हुई चोरी की घटना के महज 500 मीटर की दूरी पर चोरों ने मंगलवार रात दूसरी वारदात अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोर बाउंड्री कूदकर घर में दाखिल हुए और चैनल समेत पांच ताले तोड़कर सोने की चेन, अंगूठी, पायल और करीब 20 हजार रुपये नकद समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए।

विज्ञापन


बड़की सीहमई निवासी गौतम प्रसाद पुलिस विभाग में दीवान पद पर तैनात हैं। वर्तमान में परिवार के साथ बाराबंकी में रहते हैं। घर बंद रहता था और पड़ोस में रहने वाले भाई और भतीजे सुबह शाम लाइट जलाने के साथ मुख्य द्वार पर सफाई कर देते थे। घर बंद होने का फायदा उठाकर मंगलवार रात चोरों ने घर को निशाना बनाया। दीवार फांदकर घुसे चोरों ने पहले चैनल में लगा ताला तोड़ा। इसके बाद घर में दाखिल होकर अलग-अलग कमरों के ताले तोड़ दिए। अलमारियों व बक्सों में रखे जेवरात व नकद पार कर दिए।

मंगलवार सुबह करीब नौ बजे भतीजे विकास लाइट बंद करने पहुंचे तो उन्होंने ताले टूटे देखे। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने पुलिस बल समेत घटनास्थल का जायजा लिया। खास बात यह है कि एक दिन पहले भी इसी क्षेत्र में चोरी की घटना हुई थी।
विज्ञापन


सीहमई निवासी गीता तिवारी के घर सोमवार रात चोरों ने धावा बोलकर दो सोने की अंगूठियां, सोने के झुमके, सोने का झाला, मंगलसूत्र, चांदी के कलश, पांच पायल, चांदी की मूर्ति और चांदी के सिक्के समेत अन्य सामान पार कर दिया था। घटना के समय गीता अपने मायके गई हुई थीं और घर बंद था। सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि घटनाओं की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें