भूमि के नाम पर हुई धोखाधड़ी में पूर्व विधायक पवन पांडेय के बाद एसटीएफ ने अब तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इनमें नगर पालिका परिषद अकबरपुर के दो कर्मचारी भी शामिल हैं।
भूमि के नाम पर हुई धोखाधड़ी में पूर्व विधायक पवन पांडेय के बाद एसटीएफ ने अब तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इनमें नगर पालिका परिषद अकबरपुर के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। इन पर मनममाने ढंग से परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने का आरोप है।
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली में दर्ज धोखाधड़ी के एक बहुचर्चित मामले में एसटीएफ की लखनऊ इकाई ने तीन और आरोपियों को धरदबोचा है। बरवां नासिरपुर निवासी चंपा देवी ने बीते दिनों पूर्व विधायक पवन पांडेय व अन्य के खिलाफ करोड़ों की भूमि का लाखों में सौदा कर लेने का आरोप लगाया था। उन्होंने अपने पुत्र अजय से भूमि का अनुबंध होने के बाद उसकी संदिग्ध दशा में मौत हो जाने तथा फर्जी ढंग से नीतू नामक महिला से अजय का विवाह दिखा देने का आरोप भी आरोप मढ़ा था। हाईकोर्ट की दखल पर मामले की विवेचना एसटीएफ लखनऊ ने संभाल ली थी।
इसी मामले में एसटीएफ ने बीते दिनों अकबरपुर निवासी पूर्व विधायक पवन पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब बृहस्पतिवार को एसटीएफ ने अकबरपुर नगरपालिका परिषद के दो कर्मचारियों सर्वेयर जयराम यादव तथा लिपिक अजय त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया।