फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkarnagar: पेट्रोल पंप पर रंगदारी मांगने पहुंचे बदमाशों ने कर्मचारियों पर की फायरिंग, एक दबोचा गया

Sun, 06 Jul 2025 08:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अखंडनगर (सुल्तानपुर)

सार

अखंडनगर के अलीपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने धावा बोल दिया और एक पंपकर्मी पर फायरिंग कर दी। भागते समय एक बदमाश को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
घटना के बाद पेट्रोल पंप पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीपुर स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार रात पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने पंप कर्मी से 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। आरोप है कि मना करने पर एक बदमाश ने असलहे से पंप कर्मी पर गोली चला दी। सूझबूझ से पंप कर्मी बच गया। वारदात के बाद दो बदमाश भाग निकले, जबकि एक को पकड़ लिया गया। पंप कर्मियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास से असलहा, कारतूस व बाइक मिली है। पंपकर्मी की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मरुई किसुनदासपुर निवासी रमेश सिंह का अलीपुर गांव के पास किसान सेवा केंद्र के नाम से पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप पर जौनपुर जिले के बदलापुर के अंगराह गांव निवासी शिवानंद तिवारी सेल्समैन का काम करते हैं। शिवानंद के मुताबिक, रोजाना की तरह शनिवार रात वह पेट्रोल पंप पर काम कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन लोग उनके पास पहुंचे। बाइक सवार बादल शुक्ल निवासी अलीपुर अखंडनगर को शिवानंद ने पहचान लिया। आरोप है कि बादल ने अपने साथियों के साथ शिवानंद से 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। दोनों के बीच झड़प होने लगी। तभी बादल के पीछे बाइक पर बैठे युवक ने असलहे से गोली चला दी।

घटना के बाद बादल के पीछे बाइक पर बैठे दोनों बदमाश पैदल ही भाग निकले। बादल को पेट्रोल पंप कर्मियों व अन्य लोगों की मदद से पकड़ लिया। पंप कर्मियों ने वारदात की जानकारी अखंडनगर पुलिस को दी। अखंडनगर पुलिस ने बादल को हिरासत में ले लिया। उसके पास से एक असलहा व एक कारतूस मिला है।
विज्ञापन


पूछताछ में बादल ने पुलिस को बताया कि उसके साथ विक्रांत सिंह उर्फ गप्पू निवासी भुसौड़ी, सरपतहा, जिला जौनपुर व नीरज तिवारी निवासी महमदपुर अखंडनगर पेट्रोल पंप पर आए थे। वह दोनों मौके से भाग निकले। अखंडनगर थानाध्यक्ष दीपक कुशवाहा ने बताया कि शिवानंद की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें