फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिना अनुमति स्थापित की आंबेडकर प्रतिमा, नौ घंटे हंगामा

विज्ञापन
महरुआ के नसीरपुर में मंगलवार को आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने के लिए पुलिस अ​​धिकारियों से नोकझो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महरुआ के नसीरपुर गांव में मंगलवार सुबह नौ बजे अचानक डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थापित किए जाने पर हंगामा हो गया। महिलाओं ने मूर्ति हटवाने पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब नौ घंटे तक चले मान-मनौवल के बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने मूर्ति हटवाई। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

महरुआ क्षेत्र के नसीरपुर गांव में मंगलवार को कुंजीलाल ने अपने साथियों के साथ प्रशासन से बिना अनुमति लिए जयंती के दिन डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। इस पर हंगामा होने लगा। मामले की जानकारी होते ही एसओ महरुआ महेंद्र सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ ने मूर्ति हटाने के लिए कहा तो महिलाएं उग्र हो गईं। देखते ही देखते प्रतिमा स्थल के पास सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए और मूर्ति स्थापित रहने देने पर अड़ गए।
उच्चाधिकारियों को सूचना मिली तो एसडीएम भीटी धर्मेंद्र कुमार व सीओ भीटी लक्ष्मीकांत मिश्र कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। इस पर महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी बात करने का प्रयास करते रहे लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। करीब नौ घंटे तक चले हंगामे और मान-मनौवल के बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने मौके से मूर्ति को हटवाया और कुंजीलाल के घर पर वापस रखवा दिया। कुंजीलाल ने अनुमति मिलने के बाद मूर्ति स्थापित किए जाने का आश्वासन दिया है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

झंडे का डंडा तोड़े जाने से भड़का आक्रोश, आधे घंटे मार्ग जाम
जहांगीरगंज। कम्हरिया घाट मार्ग स्थित जोलहापुर गांव के मोड़ पर लगे साइन बोर्ड पर ग्रामीणों की ओर से आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में झंडा लगाया गया था। सोमवार रात अज्ञात व्यक्ति ने झंडे का डंडा तोड़ दिया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों की नजर इसपर पड़ने पर वे आक्रोशित हो उठे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान मुख्य मार्ग के साथ गांव के लिंक मार्ग पर भी आवागमन ठप हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपित की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
डॉ. आंबेडकर का पोस्टर फाड़ा
हजपुरा। सम्मनपुर क्षेत्र के सुल्तानगढ़ बाजार में डॉ. भीमराव आंबेडकर के पोस्टर के उनके चेहरे वाले हिस्से को अज्ञात लोगों ने पोस्टर फाड़ दिया। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने नाराजगी जताई। सूचना पर पहुंची सम्मनपुर पुलिस ने लोगों को शांत कराया। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच शुरू की गई है।
खलिहान की जमीन पर प्रतिमा स्थापना की कोशिश
जहांगीरगंज। जहांगीरगंज के चक बसहिया के खिद्दिरपुर पुरवे में स्थित खलिहान की भूमि पर मंगलवार को ग्रामीणों ने जयंती समारोह के लिए पंडाल आदि का निर्माण करने के साथ आंबेडकर प्रतिमा रखने का भी प्रयास किया। इसकी जानकारी मिलते ही तहसीलदार आलापुर पद्मेश श्रीवास्तव व थाना अध्यक्ष संतोष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बिना अनुमति सरकारी भूमि पर स्थापित की जा रही प्रतिमा को हटवा दिया। साथ ही पूर्व प्रधान राजेंद्र यादव व डीजे संचालक को हिरासत में ले लिया। ग्रामीण रामदास, पवन व राधिका आदि ने बताया कि 15 साल पुराने चबूतरे पर मूर्ति रखी जा रही थी। तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व प्रधान को शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाने पर बैठाया गया है। जल्द ही छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें