फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आंबेडकर जयंती पर प्रमुख मार्गों पर जाम से यातायात प्रभावित

विज्ञापन
अकबरपुर के टांडा मार्ग पर मंगलवार को ओवरब्रिज के पास लगे जाम में फंंसे वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को शहर में निकली शोभायात्राओं और रैलियों के चलते कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर के समय अयोध्या मार्ग, टांडा मार्ग, बसखारी मार्ग और शहजादपुर क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ गया, जिससे वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

जयंती के अवसर पर विभिन्न संगठनों की ओर से शहर के अलग-अलग हिस्सों में शोभायात्रा और रैलियां निकाली गईं। इन कार्यक्रमों के चलते मुख्य सड़कों पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई। कई स्थानों पर वाहन चालकों को लंबे समय तक रुकना पड़ा। खासकर दोपहर के समय ट्रैफिक का दबाव अधिक रहा, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। अयोध्या मार्ग और टांडा मार्ग पर सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली।
बसखारी मार्ग और शहजादपुर क्षेत्र में भी वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। छोटे वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा। आंबेडकर जयंती के अवसर पर विद्यालयों और बैंकों में अवकाश घोषित रहा। इसके चलते छात्र और बैंक कर्मी अपने घरों में ही रहे। हालांकि अन्य सरकारी और निजी कार्यालयों में कार्य सामान्य रूप से चलता रहा। दफ्तरों से लौटते समय कर्मचारियों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। रैली और शोभायात्रा के निर्धारित मार्गों पर भीड़ अधिक रही। पुलिस बल विभिन्न स्थानों पर तैनात रहा और यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास करता रहा। हालांकि भीड़ और वाहनों की अधिक संख्या के कारण कई जगह जाम की स्थिति पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें