फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 25 गांवों के आंबेडकर पार्कों का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। क्षेत्र के 25 गांवों के आंबेडकर पार्कों का विकास डॉ. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत कराया जाएगा। समाज कल्याण विभाग ने जहांगीरगंज के 14 और रामनगर के 11 गांवों का चयन किया है। पार्कों में सोलर लाइट, बाउंड्रीवाल और प्रतिमा स्थल पर छत समेत अन्य जरूरी कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

पहले चरण में चार पार्कों में विकास कार्य कराया जाएगा। इनमें जहांगीरगंज के जमीन असनारा और जमीन अहरौली तथा रामनगर के परसौली और खरगूपुर के आंबेडकर पार्क शामिल हैं। निर्माण शुरू कराने से पहले स्थलों का नजरी नक्शा तैयार कराया जा रहा है। दोनों विकासखंडों की पत्रावलियां तहसील भेजी जा चुकी हैं। नक्शा उपलब्ध होने के बाद निर्माण संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर कार्य शुरू कराया जाएगा।
जहांगीरगंज में जमीन अहरौली, जमीन असनारा, हरिहरपुर, अकथरा नारायणपुर, शिवराज पट्टी, नसीरपुर, छितौना, सिकरौरा और बीरखेत समेत 14 गांव चयनित हैं। रामनगर में परसौली, खरगूपुर, बहलोलपुर, रीवा, सैदपुर, रसीदपुर, लंगड़ी, भगवानपुर मंझरिया, भीटी और सराय गालिब सहित 11 गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

पार्कों में बाउंड्रीवाल से परिसर की सीमा तय होगी। सोलर लाइट से रोशनी की व्यवस्था होगी। प्रतिमा स्थल पर छत बनाकर प्रतिमा को धूप और बारिश से बचाया जाएगा। जरूरत के अनुसार अन्य कार्य भी कराए जा सकेंगे।
एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नजरी नक्शा तैयार कराने के लिए दोनों विकासखंडों से पत्रावलियां तहसील भेजी गई हैं। नक्शा मिलते ही निर्माण की प्रक्रिया पूरी कराकर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें