फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर हत्याकांड: सऊदी अरब से लौटा पति नियाज, आज होगा गासिया का अंतिम संस्कार

Wed, 06 May 2026 08:26 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अंबेडकरनगर हत्याकांड में मृतक महिला गासिया खातून का पति सऊदी अरब से वापस लौट आया है। शनिवार को हुए हत्याकांड के बाद गासिया का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उसके बच्चों का अंतिम संस्कार पहले ही किया जा चुका है।
विज्ञापन
गासिया खातून। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में एक मई की रात हुई मां और चार बच्चों की हत्या के बाद गासिया खातून का शव बुधवार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। पति नियाज अहमद की फ्लाइट लखनऊ में उतर चुकी है जल्द ही वह पहले गांव आएंगे इसके बाद शव की सुपुर्दगी लेने पोस्टमार्टम हाउस जाएंगे। इसके लिए गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन


महरुआ के कसड़ा निवासी नियाज अहमद का परिवार मुरादाबाद मोहल्ले में रहता था। दो मई की दोपहर करीब तीन बजे नियाज के पुत्र शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और बेटी बयान (8) उर्फ सादिया के खून से लथपथ शव घर में मिले थे। 

पत्नी गासिया खातून गायब थीं। पुलिस ने महिला को हत्यारोपी मानते हुए छानबीन शुरू की थी। तीन मई की शाम घर से करीब 100 मीटर दूर नाले में महिला का शव मिला जिसके बाद पूरी कहानी ही पलट गई थी।
विज्ञापन

 
सबूतों के आधार पर आमिर निवासी मीरानपुर की तलाश शुरू की थी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अकबरपुर के सुड़ारी अफजलपुर गांव के पास मुठभेड़ के दौरान आमिर को चार गोलियां लगी थीं। इसके बाद उसे सीएचसी और फिर जिला अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। 

इस घटना के बाद बच्चों के शवों को तो सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था लेकिन गासिया खातून का शव पोस्टमार्टम हाउस में ही रखा रहा। पति नियाज अहमद का परिजन बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सुबह से ही उनके पैतृक गांव स्थित घर पर लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें