फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, तीन घायल; बोलैरो को पिकअप ने मारी टक्कर

Wed, 06 May 2026 06:53 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर

सार

Road accident: यूपी के अंबेडकर नगर जिले से निकलने वाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस पर मंगलवार देर रात हुए हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसा। डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे (किमी 82.200) पर मंगलवार आधी रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। आजमगढ़ के कप्तानगंज क्षेत्र से एक तेरही कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे लोगों की बोलेरो (UP 83AJ5235) खराब हो गई थी। खराब वाहन को दूसरी बोलेरो (UP 30 X0290) से टोचन (खींचना) किया जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप (UP 53KT8332) ने जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसे में आजमगढ़ निवासी प्रिंस यादव, दीपक, साजिद और छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा टीम और जैतपुर थाना अध्यक्ष धीरेंद्र आजाद ने तत्काल घायलों को सीएचसी जलालपुर पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने छोटेलाल को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है। घटना की सूचना पर एसडीएम राहुल गुप्ता और क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने भी मौके का मुआयना किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें