फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगाकर जिला जेल में दी पाक्सो एक्ट में बंद कैदी ने जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला जेल में पाक्सो एक्ट के तहत निरुद्ध एक कैदी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी होते ही जेल परिसर में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। कैदी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पोस्टमार्टम कर याव परिवारीजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जलालपुर कोतवाली अंतर्गत मंगुराडिला ग्राम पंचायत के डड़वा गांव निवासी राजन चौहान 23 वर्ष के विरुद्ध बीते दिनों नाबालिग के अपहरण की धाराओं तथा पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे बीते 12 अगस्त को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया था।
वहां कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए बनाई गई विशेष बैरक में एहतियातन 14 दिन तक क्वारंटीन करने के क्रम में रखा गया था। इस बीच उसने बैरक के बगल बने शौचालय के दरवाजे का प्रयोग कर पानी की टंकी के एक पाइप के सहारे गले में फंदा लगा लिया और लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन

शनिवार दिन में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही समूचे परिसर में हड़कंप मच गया। आननफानन में राजन को नीचे उतारा गया ओर अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार जेल लाए जाने के बाद से ही वह काफी गुमसुम था।
उसका कहना था कि उसे प्रकरण में गलत ढंग से फंसाया गया है। जिन लोगों को मेरी मदद करनी चाहिए थी, उन लोगों ने भी नहीं की। इस बीच जेल में कैदी के आत्महत्या की खबर मिलते ही एसडीएम सदर मोईनुल इस्लाम व सीओ सदर धर्मेंद्र सचानं ने जेल का दौरा किया और सभी जरूरी जानकारी हासिल की।
बाद में शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिवारीजनों को सौंप दिया गया। हालांकि इस बीच जेल में बंदी द्वारा आत्महत्या किए जाने के चलते जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। बीते दिनों ही यहां जेल कर्मियों व बंदियों के बीच मारपीट व तोडफ़ोड़ की घटना हुई थी। इसमें एक पुलिसकर्मी समेत कई बंदी चोटहिल हुए थे।
इसके बावजूद जिस तरह से बंदी ने आसानी से दिन के उजाले में ही घटना को अंजाम दे दिया, इससे सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। उधर जेलर रमाकांत ने बताया कि बंदी ने निर्माण में प्रयुक्त हो रहे पत्थर को लाने में जिस प्लास्टिक की रस्सी का प्रयोग हुआ था, उसी का प्रयोग कर घटना को अंजाम दे दिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारीजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें