अंबेडकरनगर। शुक्रवार को जनपद न्यायालय परिसर में बार एसोसिएशन पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि बार काउंसिल प्रदेश सह अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल व विशिष्ट अतिथि के रूप में बार काउंसिल सदस्य प्रदीप कुमार सिंह मौजूद रहे।
कोरोना कॉल के इस दौर में अतिथियों ने अधिवक्ताओं से सावधानी के साथ काम करने का आह्वान किया। कहा कि बार काउंसिल उनके हितों का पूरा ख्याल रख रहा है। यदि कोई अधिवक्ता कोरोना संक्रमित होता है तो उसे 25 हजार रुपए की मदद सौंपी जाएगी।
मुख्य अतिथि बार काउंसिल के सह प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल ने अधिवक्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि अधिवक्ताओं की एकजुटता ही उनकी ताकत है। कहा कि बार काउंसिल उनके हितों को लेकर गंभीर है। कोरोना संक्रमण काल में अधिवक्ताओं को पूरी सावधानी के साथ काम करना होगा।
बार काउंसिल ने पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं की मदद के लिए 10 करोड़ रुपए धन मुहैया कराया है। अंबेडकरनगर जिले के हिस्से में करीब 10 लाख रुपए आया है। यदि कोई अधिवक्ता साथी कोरोना से संक्रमित हो जाता है तो उसे 25 हजार रुपए की सहायता मुहैया की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने लाइब्रेरी में करीब 50 हजार रुपए की पुस्तकें उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
विशिष्ट अतिथि बार काउंसिल सदस्य प्रदीप कुमार सिंह ने भी अधिवक्ताओं से एकजुटता पर जोर दिया। कहा कि बार काउंसिल उनके हितों को लेकर सतत प्रयासरत है।
इसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बार एसोसियेशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरसिंह नारायण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतराम गुप्त, उपाध्यक्ष के दो पद पर राजेश कुमार यादव व रामनाथ, सचिव रमेश सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्र, सह सचिव के तीन पद पर रामशिरोमणि यादव, सतीश कुमार मिश्र व संतोष कुमार विश्वकर्मा तथा कोषाध्यक्ष के पद पर धर्मेंद्र कुमार मिश्र को शपथ दिलायी।
इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी के 6 पद पर अंबरीश चंद्र मिश्र, कपिलदेव वर्मा, प्रेमप्रकाश त्रिपाठी, चंद्रभूषण वर्मा, राजनारायण गिरि व रवीशचंद्र व कनिष्क कार्य कार्यकारणी के 6 पद पर अरुण कुमार वर्मा, आदित्य प्रकाश, मोहम्मद अफसर, धर्मवीर सिंह, रमेश चंद्र व शिवनाथ आदि को शपथ दिलायी।
स्वागत भाषण डीपी सिंह व संचालन डॉ प्रमोद कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता ताराकांत त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार वर्मा, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।