फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथा निकालने गईं दो किशोरियों की तालाब में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी। थाना अंतर्गत मल्लेपुर गांव में गुरुवार अपराह्न दो किशोरियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इससे गांव व आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से संबंधित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामजी निषाद की 9 वर्षीय पुत्री एकम, शोभनाथ की 12 वर्षीय पुत्री अंकिता व रामसूरत की 14 वर्षीय पुत्री शिवानी गुरुवार अपराह्न एक साथ गांव के बाहर तालाब में उगने वाला कैथा निकालने के लिए गांव के बाहर स्थित शिवबाबा के तालाब के किनारे पहुंची। बताया जाता है कि तालाब से कैथा निकालने के दौरान एकम व अंकिता का पैर फिसल गया।
दोनों तालाब में डूबने लगीं। शिवानी ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। खुद को बचाते हुए शिवानी गुहार मचाते हुए गांव की तरफ भागी। चीख पुकार सुनकर न सिर्फ मल्लेपुर, बल्कि इर्दगिर्द के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। युवकों ने तालाब में छलांग लगाई और दोनों की खोज प्रारंभ कर दी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वे बेहोश हो चुकी थीं। सांस चलने की उम्मीद में उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बीच जानकारी होने पर थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शव का पंचनामा कर बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें