फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने सील किया एक बोरी नमकीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को भी मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्घ अभियान चलाया। अभिहित अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय के नेतृत्व में बकरीद व रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए टीम ने जिला मुख्यालय समेत आस पास की गई बाजारों में चेकिंग अभियान चलाया, और जांच के लिए विभिन्न खाद्य सामाग्रियों का नमूना भी एकत्रित किया।
विज्ञापन

मलपुरा बरियावन टांडा रोड पर आयुष किराना स्टोर का निरीक्षण कर संवरिया शाही ब्रांड की सेवई का नमूना लिया। रामपुर कला टाण्डा में वर्मा किराना स्टोर का निरीक्षण कर हंगामा ब्रांड नमकीन का नमूना लिया। वहीं पर 1 बोरी नमकीन मात्रा करीब 18 किलो को सीज किया गया। सभी दुकानों पर कोविड 19 से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिग व अन्य निर्देशों को पालन करने के निर्देश दिए गए। टीम के साथ गुलाबचन्द गुप्ता व अखिलेश मौर्य भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें