फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन का ब्लड डोनेशन कैंप आज

Tue, 13 Jun 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
amarujala foundation
विज्ञापन
विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कई संगठन रक्तदान के लिए आगे आए, और उन्होंने रक्तदान का संकल्प लिया। कहा कि ऐसे पुनीत कार्य में सभी को हिस्सा लेना चाहिए। रक्तदान कैंप का उद्घाटन डीएम अखिलेश सिंह करेंगे।                   
विज्ञापन


विगत वर्षों की भांति इस बार भी अमर उजाला फाउंडेशन अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के क्रम में रक्तदाता शिविर का आयोजन 14 जून को करने जा रहा है। जिला अस्पताल में लगने वाले रक्तदान शिविर की तैयारियां मंगलवार को ही पूर्ण कर ली गईं।

अमर उजाला टीम ने सीएमओ डॉ. मोहिबुल्लाह व सीएमएस डॉ. केएस पाण्डेय के साथ बैठक भी की। अधिकारियों ने रक्तदान शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का भरोसा दिलाया। कहा कि शिविर के लिए आवश्यक चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन


सुबह साढ़े 8 बजे से शुुरू होने वाले इस शिविर का शुभारंभ डीएम अखिलेश सिंह करेंगे। शिविर में रक्तदान के लिए टांडा विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्त, अकबरपुर के रोहित पाण्डेय, टांडा के विवेक मोदनवाल, आदित्य कुशवाहा, एनटीपीसी के संतोष गुप्त, आलापुर के शिवकुमार तिवारी, अकबरपुर के राजीव तिवारी, टांडा से अरविन्द वर्मा ने नामांकन कराया है।

कक्कू पाण्डेय यूथ ब्रिगेड ने भी मुहिम को समर्थन दिया। जिलाध्यक्ष रवि त्रिपाठी, मारुत त्रिपाठी, सत्यम पाण्डेय, मेजर तिवारी आदि ने रक्तदान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में सहयोग संगठन की भूमिका निभा रहे अरुणिमा फाउंडेशन के राज्य कार्यवाह राहुल सिन्हा ने भी लोगों से बढ़-चढ़ कर रक्तदान का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें