फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किशोरी से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनगर। इब्राहिमपुर क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो न्यायालय ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां की ओर से न्यायालय में दिए गए प्रार्थनापत्र के अनुसार, 16 जून 2026 की शाम करीब पांच बजे परिवार खेत में काम करने गया था। किशोरी गन्ने के खेत में घास काट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान राम प्रकाश पुत्र गोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।
किशोरी के शोर मचाने पर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और उसकी बड़ी बहन मौके पर पहुंची। आरोप है कि इसी बीच आरोपी गाली-गलौज करते हुए भाग गया। पीड़िता की मां का आरोप है कि घटना के दिन ही इब्राहिमपुर थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने कोर्ट का रुख किया। एसओ आशुतोष शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें