फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: युवक की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
जहांगीरगंज में हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
जहांगीरगंज। जहांगीरगंज के ककरापार गांव में शिवमंगल (22) की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। विसरा रिपोर्ट में विषाक्त पदार्थ की पुष्टि के बाद पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ाई है। शनिवार को जहांगीरगंज पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

ककरापार के तिवारी का पूरा निवासी शिवमंगल 18 जनवरी की सुबह घर से निकले थे। वह गांव के आलोक तिवारी, अंकित तिवारी, संजय यादव और अनुभव के साथ थे। परिजनों के अनुसार, सभी युवक गांव के बाहरी हिस्से में थे। एक विवादित जमीन पर खाना बना रहे थे। शिवमंगल ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर एक रील भी पोस्ट की थी। खाना खाने के बाद वे सभी एक ट्रक से वहां से निकल रहे थे। इसी दौरान ट्रक हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। इस दौरान अन्य लोग ट्रक से बाहर निकल गए, जबकि शिवमंगल उसमें फंस गए और उनकी मौत हो गई। शाम को शिवमंगल की मां रंगीता को आलोक तिवारी ने बेटे की मौत की जानकारी दी।
मृतक की मां ने चारों युवकों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। शुरुआती जांच में इसे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुई मौत माना गया था। पुलिस ने मृतक का विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा था। विसरा रिपोर्ट में विषाक्त पदार्थ की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ाई। मामले की विवेचना में अब हत्या की धारा भी शामिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें