फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शराब बिक्री की रकम में 93.40 लाख रुपये के गबन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शराब वितरण कंपनी की बिक्री से प्राप्त 93.40 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने एजेंट समेत 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि एजेंट ने परिजनों व करीबियों के साथ मिलकर बिक्री की रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराई व 10 लाख रुपये नकद लिए।
विज्ञापन

लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार निवासी कंपनी प्रतिनिधि विकास जायसवाल के मुताबिक, कंपनी के पास जिले में देशी-विदेशी शराब व बीयर वितरण का लाइसेंस है। राजेसुल्तानपुर के मदैयां गड़वल बाजार निवासी अमित चंद्र को एजेंट नियुक्त किया गया था। उसकी जिम्मेदारी दुकानदारों से प्राप्त चेक, ऑनलाइन और नकद रकम कंपनी के खाते में जमा कराने की थी।
आरोप है कि अमित ने रकम कंपनी के खाते में जमा कराने के बजाय अपने भाई रवि चंद्र की फर्म रवि ट्रेडर्स समेत कई खातों में ट्रांसफर कराई। रवि ट्रेडर्स के तीन खातों में करीब 56.94 लाख रुपये जमा कराने की बात शिकायत में कही गई है। इसके अलावा अरविंद गोस्वामी, अनुराग गोस्वामी, राधिका देवी, जितेंद्र कुमार, एबोल्डफ साइंस कॉरपोरेशन, राहुल चंद्र, एहसानुलहक, आशुतोष कुमार व आकाश प्रताप के खातों में भी रकम भेजने का आरोप है।
विज्ञापन

कंपनी ने एजेंट अमित चंद्र और गोदाम निगरानीकर्ता अमनदीप गौड़ पर बिना वैध बिल व गेट पास माल देने तथा एक्साइज रजिस्टर में हेराफेरी का भी आरोप लगाया है। कंपनी के कंप्यूटर व पासवर्ड का दुरुपयोग कर बिल बनाने और बाद में उन्हें डिलीट करने की बात कही गई है। सीओ आलापुर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर बैंक खातों में हुए लेनदेन और अन्य आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें