फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आलापुर को जल्द मिल सकती है सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय की सौगात

Wed, 05 Mar 2025 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। पिछले काफी समय से आलापुर तहसील मुख्यालय पर 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय की मांग की जा रही है। मंगलवार को पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की और मांग पुन: दोहराई। इस पर डिप्टी सीएम ने जल्द प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में तत्कालीन जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर को गोद लिया था, ताकि यहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा सके। इसके बाद यहां बाउंड्रीवाॅल, इंटरलाॅकिंग, शौचालय का निर्माण अलग-अलग विभागों के सहयोग से कराया था। पिछले वर्ष एक अगस्त को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से प्राथमिक स्वास्थ्य रामनगर करते हुए 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय बनाने जाने की मांग की थी। इस पर डिप्टी सीएम ने जिलाधिकारी को पत्र भेज कर भूमि अधिग्रहण करने की कार्रवाई का निर्देश दिए थे।
डीएम के निर्देश पर एसडीएम सुभाष सिंह, तहसीलदार धर्मेंद्र यादव ने सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए जमीन चिह्नित करते हुए रिपोर्ट जनवरी माह में भेज दी थी। अयोध्या प्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष ने मंगलवार को पुन: डिप्टी सीएम से लखनऊ में मुलाकात कर इस मुद्दे को उठाया और उच्चीकरण करने की घोषणा का अनुरोध किया। पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया कि डिप्टी सीएम ने आश्वासन दिया है कि जल्द उच्चीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें