फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सदन में एमएलसी ने उठाया जिले के विकास का मुद्दा

Wed, 05 Mar 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से मुलाकात करते पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. मि​थिलेश त्रिपाठी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विधान परिषद में बुधवार को बजट पर चर्चा करते हुए एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने जिले के विकास के लिए विभिन्न मुद्दों को उठाया। उन्होंने सदन में कहा कि तहसील भीटी में अग्निशमन केंद्र की स्थापना की जाए, जिससे अग्निकांडों से निजात मिल सके। तहसील मुख्यालय भीटी बाजार और रामनगर बाजार को नगर पंचायत बनाया जाए। तहसील मुख्यालय जलालपुर और तहसील मुख्यालय आलापुर (रामनगर) में भीषण जाम से निजात दिलाने के लिए बाईपास का निर्माण किया जाए। विकास खंड अकबरपुर, जलालपुर और कटेहरी से ग्राम पंचायतों को मिलाकर एक नए ब्लॉक बेवाना की स्थापना जनहित में करा जाए।
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए विधानसभा कटेहरी के गिरंट, विधानसभा जलालपुर के किशुनपुर कबिरहा, विधानसभा आलापुर के ऐनवां और टांडा के सुलेमपुर परसावां में नए पावर हाउस की स्थापना की जाए। विसुही नदी पर भीटी, अताउल्ला नाऊपुर और बडेरिया में पुल व तमसा नदी पर रामपुर नरसिंहपुर और करमुलहा घाट पर पुल निर्माण कार्य किया जाए। जिला मुख्यालय पर स्थित बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और तहसील जो कि मुगल शासक अकबर के नाम पर है तथा गुलामी की याद दिलाता रहता है, इसका नाम परिवर्तित करके मातृ पितृ भक्त महात्मा श्रवण कुमार के नाम पर श्रवण धाम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें