फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिखर चुका है अखिलेश का पीडीए : राजभर

विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर।स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को सर्किट हाउस में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने आगरा में आयोजित सपा के दलित सम्मेलन को फ्लॉप बताते हुए कहा कि अखिलेश का पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) फॉर्मूला बिखर चुका है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि आगरा सम्मेलन में 20 जिलों से यादव समाज के लोगों को बुलाने के बावजूद अपेक्षित भीड़ नहीं जुटी। वहीं, अखिलेश ने सम्मेलन के बाद पीडीए में ''डी'' का मतलब दमदार दलित बताया था। राजभर ने सपा सरकार में प्रमोशन में आरक्षण खत्म किए जाने और मायावती सरकार में दलित महापुरुषों के नाम पर बने जिलों व योजनाओं के नाम बदले जाने का आरोप लगाया। उन्होंने दो जून 1995 के गेस्ट हाउस कांड का भी जिक्र किया।
अखिलेश के ओटीपी संबंधी बयान पर राजभर ने आरोप लगाया कि वह रात में गुलदस्ता लेकर भाजपा के शीर्ष नेताओं से मिलते हैं। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अखिलेश की मुलाकातों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर होने का दावा किया। राजभर ने सपा को भाजपा की बी टीम बताते हुए मुलायम सिंह यादव के उस पुराने बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जताई थी। संसद में मोदी की ओर से अखिलेश की मदद का जिक्र किए जाने पर भी उन्होंने तंज कसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें