फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अखिलेश नकारात्मक व्यक्ति, राहुल को खेती की जानकारी नहीं

Mon, 22 Sep 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
प्रेस वार्ता को संबो​धित करते  प्रभारी ​मंत्री गिरीश चंद्र यादव, साथ में एमएलसी डॉ हरिओम पांडेय
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के प्रभारी मंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नकारात्मक सोच वाला व्यक्ति बताया। कहा कि अखिलेश कभी देश के पक्ष में सकारात्मक बात नहीं करते। जब कोई कहता है कि भारत विकसित नहीं बन सकता, तो वह किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरते हुए मंत्री ने तंज कसा कि राहुल गांधी को सरपत और गन्ने में भी फर्क नहीं मालूम है। उन्हें खेती की जानकारी नहीं है, ऐसे में जीएसटी समझने की उनसे उम्मीद कैसे की जा सकती है।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री अकबरपुर सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में नई जीएसटी दरों की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर तीखे प्रहार किए। कहा कि जीएसटी काउंसिल के हालिया निर्णयों से आम जनता को व्यापक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षण सामग्री समेत कई वस्तुओं को टैक्स से मुक्त किया गया है। किसानों के लिए जीएसटी घटाकर 5% कर दी गई है, जबकि निर्माण सामग्री पर टैक्स 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन बदलावों से देश की जीडीपी में वृद्धि होगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। दीपावली तक व्यापार में जबरदस्त उछाल आने की संभावना है। अनुमान है कि आमजन को लगभग दो लाख करोड़ रुपये की सीधी बचत होगी। इस अवसर पर एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, डीएम अनुपम शुक्ला, एसपी अभिजीत आर. शंकर, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला और भाजपा मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वन नेशन, वन टैक्स की मजबूती
मंत्री ने कहा कि 2017 में जब वन नेशन, वन टैक्स के तहत जीएसटी लागू किया गया, तब भी विपक्ष ने इसका विरोध किया था। लेकिन आज यही नीति देश को आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष अब भी विकास की बात करने के बजाय चुनाव आयोग और अन्य संस्थाओं पर आरोप-प्रत्यारोप में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें