फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद शुरू हुआ अकबरपुर दोस्तपुर सड़क का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लगभग आठ वर्ष बाद अकबरपुर-दोस्तपुर मार्ग पर सवा दो किमी सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत वाली इस सड़क के निर्माण का कार्य सप्ताह भर के अंदर पूर्ण होने की संभावना है। सड़क बन जाने से लगभग 10 हजार की आबादी को प्रतिदिन आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

नागरिकों को आवागमन में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अलग-अलग योजनाओं के तहत जिले में बड़े पैमाने पर सड़क बनवाई जा रही है। इसी के तहत लगभग आठ वर्ष पूर्व अंबेडकरनगर से सुल्तानपुर को जोड़ने वाले अकबरपुर-दोस्तपुर मार्ग का निर्माण शासन द्वारा कराया गया था। कतिपय कारणों से अकबरपुर नगर के गौहन्ना से बरधाभिउरा तक लगभग सवा दो किमी सड़क का निर्माण नहीं हो सका था।
अकबरपुर से गौहन्ना व बरधाभिउरा से दोस्तपुर तक के मार्ग का निर्माण तो हो गया लेकिन इस सवा दो किमी मार्ग के निर्माण न होने से नागरिकों को आवागमन में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। सबसे अधिक मुश्किल बरसात के दिनों में होती थी। इस सवा दो किमी मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे।
विज्ञापन

जब भी सड़क के निर्माण की आवाज बुलंद की जाती तो सिर्फ गड्ढों की मरममत करा दी जाती। बीते दिनों ही शासन ने शेष रह गए मार्ग के निर्माण को हरी झंडी दिखाई थी। लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया। बीते दिनों टेंडर समेत अन्य कई प्रकार की प्रक्रियाओं को निपटाने के बाद अब शेष रह गई सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया।
प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता शंकर्षणलाल ने बताया कि सवा दो किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। सूर्या कांस्ट्रक्शन द्वारा निर्माण प्रारंभ किया गया है। एक सप्ताह में निर्माण कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। सड़क के निर्माण से लगभग 10 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें