फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर डिपो को अब तक मिलीं 27 महिला संविदा परिचालक

Tue, 20 May 2025 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महिलाएं रोडवेज बसों के संचालन की जिम्मेदारी भी संभालेंगी। इसके लिए मंगलवार को अकबरपुर डिपो को दस महिला संविदा परिचालक चयनित हुई हैं। इसके पहले सोमवार को 17 महिला परिचालक चयनित हो चुकी हैं। इन्हें नियुक्ति पत्र देने के बाद प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों परिवहन निगम की ओर से महिलाओं से संविदा पर परिचालक बनने के लिए आवेदन मांगे गए थे। परिचालकों की कमी पूरा करने के लिए आठ अप्रैल को रोजगार मेला का आयोजन अयोध्या क्षेत्र में किया गया था। इस पर जिले से तय मानक पर खरी उतने वाली 27 महिलाओं का चयन परिचालक पद पर हुआ है। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि डिपो को 27 महिला संविदा परिचालक मिलीं हैं। नियुक्ति मिलने के बाद प्रशिक्षण दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें