फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दो दिन की बारिश के बाद बिगड़ी मोहल्लाें की सूरत, आवागमन प्रभावित

Fri, 19 Sep 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर के मिर्जापुर में गली में भरा पानी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पिछले दो दिन मंगलवार व बुधवार को हुई भारी बारिश के बाद मोहल्लों की सूरत बिगड़ गई है। विकास कार्य करने का दावा करने वाली अकबरपुर और जलालपुर नगर पालिका क्षेत्रों में जलभराव की समस्या बरकरार है। दोनों निकायों में विकास के नाम पर लगभग 70 करोड़ का बजट खर्च होता है। इसके बाद भी यहां पर जलभराव का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

आलम यह है कि लोगों को दफ्तर-स्कूल या अन्य स्थानों पर जाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। बारिश के बाद अकबरपुर व जलालपुर नगर पालिका में कराए गए विकास के दावों की पोल खुल गई है। हर साल जल निकासी नाम पर भी बड़ा बज खर्च किया जाता हैं, इसके बाद भी व्यवस्थाएं बेपटरी हैं। सड़कों पर पानी भरने से मोहल्ले के लोगों को जहां परेशानी हो रही है, वहीं स्कूली बच्चों सबसे अधिक समस्या हो रही है। नाले-नालियां चोक हैं। कई स्थानों पर पर सड़क ही गायब है।



विधायक के मोहल्ले की सड़क बदहाल



अकबरपुर नगर पालिका के कृष्णानगर मोहल्ले में विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद का आवास है। यहां का आलम यह कि पक्की सड़क गायब हो चुकी है। कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों का निकला भी जोखिम भरा हो गया है। नालियों की साफ सफाई नहीं है। ऐसे में बारिश के समय पानी सड़क पर चलता है।
विज्ञापन




नाली और सड़क नदारद

अकबरपुर नगर पालिका के रेलवे क्राॅसिंग के पास महानगर कॉलोनी है। यहां लगभग 200 आवास हैं। इन लोगों को आने जाने के लिए एक ही प्रमुख रास्ता है। पुरानी सड़क क्षतिग्रस्त होकर लगभग गायब हो चुकी है। जलभराव और फिसलन भरे इस रास्ते से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है। नाली का निर्माण भी नहीं हुआ है।

गड्ढों में भरा पानी

नगर पालिका के मिर्जापुर वार्ड में भी जलनिकासी के कोई खास इंतजाम नहीं हैं। मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से इनमें पानी भरा हुआ है। अंदर की गलियों में बारिश का पानी और कीचड़ होने के कारण लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है।









सड़क से घर तक भरता पानी

जलालपुर नगर पालिका वार्ड संख्या आठ की पांडेयपुर कॉलोनी में जलभराव बड़ी समस्या है। बारिश में पानी घरों तक चला जाता है। बारिश थमने के बाद जलनिकासी की व्यवस्था न होने के चलते सड़कें लबालब हैं। शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार सुध लेना जरूरी नहीं समझ रहे हैं।


हर तरफ बदहाली

जलालपुर के पांडेय कॉलोनी के रहने वाले पंकज सिंह ने बताया कि वार्ड में कीचड़ कोई नई बात नहीं है। यहां कि हालत यह कि जरा सी बारिश में मोहल्ले की सड़क पर पानी भर जाता है। जिससे सामान्य दिनों में लगभग एक सप्ताह लग जाता है।



नहीं सुनते पालिका के लोग

वार्ड के ही संजू सिंह ने बताया कि मोहल्ले में नालियों के चोक होने के साथ ही सड़क भी क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे में जलजमाव बना रहता है। इससे घरों के सामने बैठना जहां मुश्किल है, वहीं बीमारियों का भय बना रहता है।




वर्जन
बारिश बाद दुरुस्त होंगी सड़कें : ईओ

ईओ नगर पालिका परिषद अकबरपुर बीना सिंह ने बताया कि शहर की कई सड़कों को प्रस्ताव में शामिल किया गया है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। बारिश का मौसम बदलने के बाद प्रक्रिया के अनुसार निर्माण कराए जाएंगे। फिलहाल कहीं भी जलभराव की स्थिति कहीं नहीं हैं। वहीं, जलालपुर ईओ अरविंद कुमार ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है, जल्द निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें