फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: झोलाछाप के इलाज से किशोर की हालत नाजुक, लखनऊ रेफर

Fri, 19 Sep 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। एक झोलाछाप की लापरवाही ने एक 17 वर्षीय किशोर की जिंदगी को संकट में डाल दिया। इलाज के नाम पर दी गई गलत दवा और इंजेक्शन के बाद किशोर का नीचे का शरीर काम करना बंद कर दिया और अब वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन

गोलपुर निवासी किरन ने बृहस्पतिवार को जलालपुर कोतवाली में एक लिखित शिकायत देकर मामले की जानकारी दी। शिकायत में बताया गया कि बीते दिनों भाई भारत (17 वर्ष) ने स्कूल से लौटने के बाद खाना खाया। थोड़ी देर बाद पेट में दर्द शुरू हुआ, तो पास के गोलपुर चौराहे पर एक झोलाछाप को दिखाया गया। झोलाछाप ने दवा और इंजेक्शन दिया जिसके कुछ ही देर बाद भाई का कमर के नीचे का हिस्सा काम करना बंद कर दिया। परिजनों का आरोप है कि जब किशोर की हालत गंभीर होने लगी, तो झोलाछाप ने कहा कि वह अपने खर्चे पर इलाज कराएगा और कहीं शिकायत न करें। जब स्थिति और बिगड़ती गई, तब उसने हाथ खड़े कर दिए और इलाज से इन्कार कर दिया। किशोर को आनन-फानन में लखनऊ ले जाया गया। वर्तमान में किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हो गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें