फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अवकाश के बाद उमड़ी मरीजों की भीड़, व्यवस्थाएं डगमगाईं

Tue, 27 Jan 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
मंगलवार को अवकाश के बाद जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए लगी ओपीडी में भीड़।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दो दिन के अवकाश के बाद जब मंगलवार को जिला अस्पताल खुला तो मरीजों और तीमारदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से दोपहर तक अस्पताल परिसर में लोगों का तांता लगा रहा। ओपीडी में लंबी कतारें देखी गईं, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गईं। अस्पताल प्रशासन को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

अस्पताल में पहुंचे लोगों के अनुसार दो दिन के अवकाश के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। परचा बनवाने से लेकर दवा लेने तक मरीजों व उनके तीमारदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान 1320 मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे। चिकित्सकों के कमरों में भी परामर्श लेने वाले रोगियों की कतार लगी रही। सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि अवकाश के दौरान आपातकालीन सेवाएं सुचारू रूप से जारी थीं, लेकिन ओपीडी सेवाएं बंद थीं। परचा कटवाने के लिए एक अतिरिक्त काउंटर भी खोला गया था, जिससे किसी को कोई असुविधा न हो।



परचा बनवाने में लगे घंटों
केदारनगर के रहने गोवर्धन जिला अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने आए थे। इससे पहले उन्हें परचा बनवाना था। वह अस्पताल तो सुबह नौ बजे ही पहुंच गए थे, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण परचा बनवाने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया।
विज्ञापन


चिकित्सक को दिखाने में छूटा पसीना
दल्लापुर गांव के रहने वाले रमाशंकर इन दिनों सर्दी जुकाम से काफी परेशान थे। दो दिनों से अस्पताल में अवकाश होने के कारण मंगलवार को जब अस्पताल पहुंचे तो भीड़ थी। इसके कारण उन्हें चिकित्सक को दिखाने में लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें