फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चार दिन बाद धूप के हुए दीदार दोपहर में राहत, शाम को गलन

Tue, 30 Dec 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
लगातार पड़ रही ठंड के बाद मंगलवार को निकली धूप के बीच कलेक्ट्रेट के निकट पार्क में खेलते बच्चे।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। चार दिनों के बाद मंगलवार का दिन में कुछ राहत लेकर आया। गलन भरी ठंड के बीच सुबह करीब 11 बजे धूप के दर्शन हुए। चार घंटे तक निकली हल्की धूप से लोगों ने जहां ठंड से राहत महसूस की, वहीं बच्चों ने भी घरों से निकल कर चहलकदमी की। बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। पार्क व छतों पर बैठकर लोगों ने धूप का आनंद लिया।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिन से लगातार धूप नहीं निकल रही थी। लोग दिनभर अपने घरों में कैद रहने को मजबूर थे। धूप न निकलने से घरों में कपड़े तक नहीं सूख रहे थे। ठंड के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सुबह गलन भरी ठंड के बाद करीब 11 बजे धूप निकली तो लोग घरों से बाहर निकले। दोपहर तीन बजे के बाद तक धूप बनी रही।
तपिश कम होने के बावजूद लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि शाम ढलने के साथ एक बार फिर कड़ाके की सर्दी का एहसास होने लगा। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में अलाव व हीटर के सहारे बैठने के लिए फिर से मजबूर हो गए। दिन का अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें