अकबरपुर नगर से सटे गांव की रहने वाली युवती ने जिलाधिकारी व अकबरपुर पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि एक व्यक्ति शादी का झांसा देकर दो वर्ष से उसके साथ दुराचार कर रहा है। युवती का आरोप है कि जब उसने शादी करने की बात कही तो अब वह जान से मारने की धमकी दे रहा है।
पीड़िता ने प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। कहा कि यदि प्रशासन उसकी मदद नहीं करेगा तो आरोपी युवक उसकी हत्या भी कर सकता है। साथ ही युवती ने डीएम से ये भी गुहार लगाई है मामले की जानकारी होने के बाद परिवारीजन भी उसके खिलाफ हो गए हैं और वह उसे घर में रखने के लिए राजी नहीं हैं।
इससे वह अब पूरी तरह टूट चुकी है। यदि प्रशासन मदद नहीं करेगा तो उसके सामने आत्महत्या करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। उधर, अकबरपुर कोतवाल योगेश शाह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।