फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बाइक में टक्कर के बाद ट्रेलर ने मासूम को रौंदा

विज्ञापन
इब्राहिमपुर के अमेदा गांव में रविवार को अनाया की सड़क हादसे में मृत्यु के बाद छानबीन करती पुलिस
विज्ञापन
केदारनगर/हजपुरा। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अमेदा गांव में शराब ठेके के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार आठ वर्षीय अनाया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उसके 55 वर्षीय नाना लाल मोहम्मद और पीछे बैठे 11 वर्षीय बड़े भाई उमैर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने देर शाम टांडा से दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को पकड़ लिया, जबकि चालक भाग गया।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के रोशनगढ़ निवासी मो. सलीम के मुताबिक, उनके छोटे भाई नसीम ट्रक चालक हैं। वह इन दिनों ट्रक लेकर बिहार गए हैं। करीब एक सप्ताह पहले उनकी पत्नी आयशा खातून (35) बेटी अनाया और बेटे उमैर के साथ अपने मायके इब्राहिमपुर के अमेदा गांव गई थीं।
रविवार को अनाया की तबीयत खराब होने पर उसके नाना लाल मोहम्मद दोनों बच्चों को बाइक से दवा दिलाने के लिए केदारनगर बाजार ले गए थे। बाइक पर आगे अनाया और पीछे उमैर बैठा था। दोपहर करीब एक बजे दवा लेकर तीनों केदारनगर-सद्दरपुर मार्ग से वापस लौट रहे थे। अमेदा शराब ठेके के पास पहुंचते ही केदारनगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान ट्रेलर अनाया को रौंदता हुआ सद्दरपुर की ओर भाग निकला। हादसे में लाल मोहम्मद का हाथ टूट गया, जबकि उमैर को भी गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी टांडा पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बेटी की मौत की सूचना मिलते ही पिता नसीम बिहार से घर के लिए रवाना हो गए।
सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को टांडा से पकड़ लिया है। हालांकि, चालक भाग गया। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस बार बेटी का स्कूल में दाखिला कराना चाहती थी मां
अनाया की मौत की खबर सुनते ही मां आयशा खातून बदहवास हो गईं। उन्हें कुछ देर तक बेटी की मौत की बात पर विश्वास ही नहीं हुआ। फोन पर पिता से घटना की जानकारी मिलने के बाद वह चीख पड़ीं। रोते-बिलखते हुए वह बार-बार कह रही थीं कि बड़ी मन्नतों के बाद बेटी का जन्म हुआ था। मां ने बताया कि इस बार वह अनाया का स्कूल में दाखिला कराना चाहती थीं, लेकिन उससे पहले ही हादसे ने उनकी खुशियां छीन लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें