फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आठ नोटिस के बाद जेसीबी से 48 अवैध निर्माण किए ध्वस्त

Mon, 19 May 2025 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
आलापुर के सिपाह में अतिक्रमण हटाती जेसीबी मशीन।
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। अतिक्रमण पर कई बार नोटिस के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो शिकायतकर्ता ने न्यायालय से गुहार लगाई थी। इसके बाद हरकत में आए तहसील प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सोमवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। करीब तीन घंटे तक अभियान चलाकर 48 लोगों का अस्थाई निर्माण ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

रामनगर मवुहर के पूर्व प्रधान सालिक राम मिश्रा की जमीन सिपाह गांव में हैं। उनकी जमीन पर रामकिशुन ने छप्पर रखकर पंचर की दुकान खोल ली है। शिकायत पर राम किशुन को छह बार नोटिस दिया गया, लेकिन कब्जा नहीं हटा। इसी बीच पूर्व प्रधान सालिक राम मिश्र की पत्नी अंबिका देवी पर हमला हुआ था, जिसमें रामकिशन आदि के खिलाफ आलापुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके ठीक बाद रामकिशुन के छप्पर में आग लग गई थी। इसका आरोप पूर्व प्रधान के परिजनों पर लगाया गया था। भीम आर्मी और समाजवादी पार्टी के नेता रामकिशुन के पक्ष में आ गए थे। रामकिशुन की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान के परिजनों पर मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष राहुल उपाध्याय ने अतिक्रमण हटाने को लेकर दबाव बनाया। प्रशासन ने कहा था कि जितने लोगों ने उस इलाके में अतिक्रमण किया होगा, सब पर कार्रवाई की जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने 15 जनवरी को 57 लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया था। उन्हें कब्जा हटाने के लिए 23 जनवरी तक का समय दिया गया था। आठ बार नोटिस के बावजूद लोगों ने अपना अस्थाई अतिक्रमण ही हटाया था।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान की अपील पर उच्च न्यायालय ने लोक निर्माण विभाग से जवाब मांगा था, जिसमें 15 दिन में अतिक्रमण हटाने की बात कही थी। सोमवार दोपहर एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ आरबी सिंह, तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार आलापुर, जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर के थाना प्रभारी व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू की गई। इस दौरान करीब 48 अवैध कब्जे ध्वस्त कराए गए। एसडीएम ने बताया कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें