फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तहसीलदार के विरोध में अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन

Wed, 15 Jan 2025 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
टांडा में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अ​धिवक्ता ।
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। तहसीलदार टांडा की कार्यशैली के विरोध में बुधवार को अधिवक्ता सड़क पर उतर आए। अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद घंटों चली वार्ता बेनतीजा रही और तहसीलदार न्यायालय का अनिश्चितकालीन बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

तहसीलदार निखलेश कुमार के रवैये से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने तहसीलदार वापस जाओ, घूस का रेट फिक्स करो आदि नारे लगाकर तहसील से जुलूस निकाला। जुलूस उपनिबंधक कार्यालय कोतवाली होता हुआ एसडीएम न्यायालय के सामने पहुंचा। जहां पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मो. मोकिम ने मांगों को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम डॉ. शशि शेखर को दिया। इस पर एसडीएम ने अधिवक्ताओं को वार्ता के लिए बुलाया। अध्यक्ष के अलावा महामंत्री संजीव प्रताप सिंह,अधिवक्ता कल्याण समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हेलाल अशरफ, एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अजय प्रताप श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार मौर्य, शेरबहादुर सिंह, जगदीश गुप्ता, प्रदीप दुबे, रामलगन धुरिया ने एसडीएम से घंटों वार्ता की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। अधिवक्ता तहसीलदार टांडा को हटाने की मांग पर अड़े रहे। अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील ऊपर से लेकर नीचे तक प्रत्येक पटल पर व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए प्रजातांत्रिक ढंग से आंदोलनरत रहेंगे। ज्ञात हो कि बीते 30 दिसंबर से ही तहसीलदार के विरुद्ध आंदोलन चल रहा है। अध्यक्ष ने बताया कि इस मुद्दे पर डीएम से मुलाकात करेंगे, तब तक तहसीलदार न्यायालय का कार्य बहिष्कार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें